( विद्यार्थियों द्वारा ध्यान देने तथा पालन करने हेतु विशेष नियम)
01छात्रों को नियमित कक्षाओं में ठीक समय पर उपस्थित होना चाहिए।
02कालिज में शान्ति बनायें रखें
03छात्र साइकिल स्टैण्ड पर ही वाहन ताला लगाकर खड़ा करें। कालिज के मुख्य द्वार पर वाहन को खड़ा न करें प्रवेश के तुरन्त पश्चात अपने वाहन का पूर्ण विवरण कार्यालय में जमा करें।
04छात्रों की वेशभूषा स्वच्छ एवं कालिज द्वारा नियत ही होनी चाहिए।
05धूम्रपान अथवा अन्य नशीला वस्तुओं का सेवन करना पूर्णत: वर्जित है।
06 छात्र किसी भी जाति / धर्म / भाषा / प्रान्त / राजनीति दल आदि के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव प्रदर्शित नहीं करेंगे। वह मानवता और मानव प्रेम के आधार पर ही व्यवहार करेंगे, जो राष्ट्रीय एकता के लिये आवश्यक है।
07छात्र खोई हुई वस्तु पाने पर उसे अपने विवरण के साथ तुरन्त कार्यालय प्रभारी / अनुशासन अधिकारी के पास जमा कर देंगे।
08शिक्षण कार्य को छोड़कर अन्य सुविधायें अनुदानित कालेजों के समकक्ष संभव नहीं होगी।
09 छात्रों को नियमित रूप से कक्षाओं में ठीक समय पर निर्धारित ड्रेस में उपस्थित होना चाहिए। चरित्र प्रमाण पत्र
10 सामान्यतः चरित्र प्रमाण पत्र आवेदन देने के तीसरे दिन दिया जाता है। यदि कोई छात्र अतिशीघ्र 24 घण्टे में यह प्रमाण पत्र चाहता है, तो उसे 50 रू0 अतिरिक्त कार्यालय में जमा करने होंगे।
Note: All the documents, once admitted, become the property of the school and are not returned. .