College Code :
Affilation No.:
apdc_sasni@rediffmail.com
9719595950

यह महाविद्यालय करवा सासनी (हाथरस) में स्थित है। इसकी स्थापना इस क्षेत्र के प्रतिष्ठित 'शिक्षाविद एवं समाजशास्त्री स्व. डा. वीरेन्द्र प्रकाश मदनावत सेवानिवृत्त प्राचार्य / एडवोकेट व उनके सहयोगियों द्वारा कराई गई थी। इस महाविद्यालय की आधारशिला 10-03-2005 को रखी गई।

इस विद्यालय का मुख्य उद्देश्य करवा सासनी एवं इस क्षेत्र के ग्रामीण छात्रों को विशेषतः पिछड़े वर्गों के छात्र-छात्राओं को विधिवत शिक्षा प्रदान कर उनका सर्वाडीण विकास करना है जिससे पिछले वर्गों का उत्थान हो सके तथा देश को अच्छे योग्य व्यक्ति उपलब्ध हो सकें जो देश के उत्थान में अपना योगदान दे सकें।

यह संस्था पूर्णतः असम्प्रदायिक एवं धर्म निरपेक्ष है। इसके द्वारा जाति, रंग, धर्म आदि पर आधारित किसी प्रकार के भेदभाव के बिना समस्त ज्ञानार्जनों के लिए खुले हैं। यह संस्था अपने समस्त छात्रों को संकीर्णता साम्प्रदायिकता, क्षेत्रवादिता आदि से ऊपर उठाकर सुन्दर, स्वस्थ एवं सहयोगपूर्ण जीवन यापन' एवं श्रेष्ठ चरित्र निर्माण की अपेक्षा करती है।

अन्जू - प्रियंका डिग्री कालिज सासनी (हाथरस) के संस्थापक स्व. डा. बी.पी. मदनावत, गांव नगला आल पो. बघराया (हाथरस) के निवासी थे। स्व. डा. मदनावत, छात्र, शिक्षक, शिक्षा एवं शिक्षण संस्थाओं में विशेष रूचि रखते थे। आप अध्ययन अधिगम, अनुभव -अध्यापन तथा अनुसंधान को पवित्र यात्रा मानते थे। स्व. डा. मदनावत विक्टर ह्यूगो द्वारा कथित इस वाक्य में विशेष विश्वास रखते थे कि "एक विद्यालय खोलना एक जेल बन्द करना है।" स्व. डा. मदनावत को 33 वर्षों का प्रधानाचार्य पद तथा कुल 40 वर्ष का 'शिक्षण अनुभव प्राप्त था आपने अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, इतिहास एवं राजनीति शास्त्र विषयों में एम.ए. की उपाधियां प्राप्त की थी तथा समाज शास्त्र विषय में आगरा वि.वि. में प्रथम स्थान प्राप्त कर इसी विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की थी। आगरा वि.वि. से ही एल.एल.बी. की उपाधि प्राप्त की तथा राजस्थान विश्वविद्यालय से एल. एल. एम. की उपाधि प्राप्त की थी आप 30 जून 2008 को प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए तथा सेवानिवृत्त होने के बाद बार काउंसिल आफ उ.प्र. इलाहाबाद से रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर एडवोकेट के रूप में कार्य करा तथा अपने संरक्षण में निम्नलिखित शिक्षण संस्थाओं की देख रेख की।

;